Non-CUET courses Registration: बढ़ सकती है नॉन सीयूईटी कोर्स रजिस्ट्रेशन की डेट, इस वजह से लिया जा रहा फैसला

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jun 1, 2023, 11:12 AM IST

Non-CUET courses Registration Date: देवी अहिल्या विश्विविद्यालय इंदौर नॉन सीयूईटी कोर्स में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

Non-CUET courses Registration Date: नॉन सीयूईटी कोर्स में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। देवी अहिल्या विश्विविद्यालय इंदौर ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की अंतिम तिथि 3 जून तय की थी लेकिन अब विश्वविद्यालय नॉन सीयूईटी कोर्स में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को बढ़ाने पर विचार कर रहा है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक नॉन सीयूईटी कोर्स में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनके लिए यह राहत की खबर है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट का दावा है कि देवी अहिल्या विश्विविद्यालय इंदौर ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ाने वाला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रजिस्ट्रेशन की संख्या कम होने के चलते यह फैसला लिया जा रहा है। नॉन सीयूईटी एडमिशन सेल की कॉर्डिनेटर का कहना है कि गुरुवार को रजिस्ट्रेशन के स्टेटस की समीक्षा के बाद अंतिम तिथि को बढ़ाने का फैसला किया जाएगा।

End of Feed