Noida Schools: नोएडा के स्कूलों में लौटी रौनक, GRAP-3 हटने के बाद कल से नियमित रूप से खुलेंगे स्कूल, ऑनलाइन क्लास बंद

बीते दिनों प्रदूषण के चलते और ग्रेप 3 के नियमों को लागू करते हुए Noida Schools में कक्षा 5वीं तक स्कूलों को हाइब्रिड मोड में रखा गया था। जिन्हें अब ग्रेप 3 हटने के बाद स्कूल भी हाइब्रिड मोड से बाहर आ गई है।

Noida Schools Reopen: गौतमबुद्ध नगर में वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार और मौसम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बड़ी राहत भरी घोषणा की है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण (GRAP-3) को हटाए जाने के बाद गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार, अब सभी शैक्षणिक संस्थानों में पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं। इसके तहत कल यानी मंगलवार, 17 नवंबर 2026 से अर्लीबड्स से लेकर कक्षा 5 तक के सभी स्कूल (Noida Schools) पूरी तरह सामान्य रूप से ऑफलाइन मोड में संचालित होना शुरू हो जाएंगे। पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण और खराब हवा के कारण जो छात्र घर बैठे पढ़ाई कर रहे थे, उनके लिए अब ऑनलाइन या हाइब्रिड मोड की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है और सभी बच्चों को नियमित रूप से स्कूल पहुंचना होगा।

Noida School Reopen

Noida School Reopen (Photo - AI/Newsroom Verified)

सामान्य सर्दियों के समय के अनुसार संचालित होंगी कक्षाएं

स्कूल प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, आगामी 17 नवंबर से शुरू होने वाली कक्षाओं के लिए स्कूल का समय सर्दियों के तय नियमों के अनुसार ही रहेगा।

End of Feed