RTE एडमिशन में आनाकानी करने वाले स्कूलों पर सख्त हुई डीएम, 32 स्कूलों से मांगा जवाब

Noida RTE Admission: नोएडा के कई स्कूल आरटीई यानी बाल शिक्षा अधिकार के तहत एडमशन देने में आनाकानी कर रहे हैं। जिली प्रशासन ने ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मेधा रूपम आज यानी 15 जून 2026 को ऐसे 32 प्रमुख स्कूलों के प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी।

Noida RTE Admission: यदि आप भी नोएडा में रहते हैं और आरटीई यानी शिक्षा के अधिकार के तहत स्कूल में एडमिशन के लिए आपके बच्चे का नाम आ गया है, लेकिन स्कूल लगातार आनाकानी कर रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत चयनित बच्चों को दाखिला देने में बहानेबाजी करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख दिखाया है। इस समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने 32 प्रमुख स्कूलों के प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि चयनित बच्चों को अब तक प्रवेश क्यों नहीं दिया गया और स्कूलों द्वारा किस आधार पर दाखिले में देरी की जा रही है।

Noida RTE Admission

आरटीई एडमिशन में आनाकानी करने वाले स्कूलों पर सख्त हुई डीएम

बता दें आरटीई के तहत जिले में तीन चरण की आवेदन प्रक्रिया के बाद 4330 सीटें आवंटित की गई थी। इसमें अब तक केवल 3380 बच्चों को ही एडमिशन मिल सका है। यहां कुल 950 बच्चे और उनके अभिभावक पिछले कई महीनों से एडमिशन के लिए परेशान हैं। स्कूल लगातार आनाकानी कर रहे हैं।

End of Feed