Education News: इस कॉलेज में बढ़ेंगी MBBS की 50 सीटें, एनएमसी ने दी मंजूरी

Education News: एनएमसी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, देश में कुल 706 प्राइवेट और मेडिकल कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में एमबीबीएस की 109145 सीटें हैं।

Education News: मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्र छात्रों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी नेशनल मेडिकल कमिशन (National Medical Commission) ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में सरकारी मेडिकल कॉलेज (AGMC) में एमबीबीएसी की 50 सीटें बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने फेसबुक पर दी। बता दें कि वर्तमान में एजीएमसी में एमबीबीएस की 100 सीटे हैं, जो कि अब बढ़ाकर 150 कर दी जाएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो बढ़ी हुई 50 एमबीबीएस सीटों पर इसी शैक्षणिक सत्र से एडमिशन भी शुरू कर दिया जाएगा।

Education News

Education News

छात्रों को मिलेंगे अधिक अवसर

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शनिवार को कहा कि एनएमसी ने एजीएमसी को एमबीबीएस सीट की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 करने की मंजूरी दे दी है। साहा ने इस उपलब्धि के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इससे राज्य में मेडिकल के इच्छुक छात्रों को चिकित्सक बनने का सपना पूरा करने के लिए अधिक अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम से भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में सुधार होगा। उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।’ एनएमसी के फैसले का स्वागत करते हुए त्रिपुरा के चिकित्सा शिक्षा निदेशक एचपी शर्मा ने कहा कि एजीएमसी वर्तमान शैक्षणिक सत्र से 50 अतिरिक्त एमबीबीएस छात्रों को प्रवेश देना शुरू कर देगा।

End of Feed