NTA ने जारी किया NITTT जुलाई-अगस्त परीक्षा 2026 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

NITTT July August 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (NITTT) की जुलाई-अगस्त 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार nittt.nta.ac.in या खबर में दिए गए लिंक से अपना परिणाम देखें

NITTT July August 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (NITTT) की जुलाई-अगस्त 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। NTA ने 5 अक्टूबर 2026 को परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को NITTT की आधिकारिक वेबसाइट nittt.nta.ac.in पर जाना होगा। इस परीक्षा में बैच-13 के उम्मीदवार शामिल हुए थे।

NITTT July August 2026 Result

NITTT जुलाई-अगस्त परीक्षा 2026 का परिणाम जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

NITTT जुलाई-अगस्त 2026 परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई, 1 अगस्त, 7 अगस्त और 8 अगस्त 2026 को किया गया था। परीक्षा 'इंटरनेट बेस्ड मोड' में थी।

End of Feed