NITTT Exam 2026: NTA ने जारी किया एनआईटीटीटी परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां देखें एग्जाम शेड्यूल और जरूरी दिशानिर्देश

NITTT Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण पहल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार एग्जाम शेड्यूल के साथ अपना एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

NITTT Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण पहल (NITTT) अप्रैल-मई 2026 सेमेस्टर परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, एग्जाम जुलाई के अंत में शुरू होंगे और अगस्त तक आयोजित की जाएगी। जानकारी के अनुसार, परीक्षा ऑनलाइन रिमोट प्रोक्टर मोड में आयोजित की जाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य एआईसीटीई (AICTE) से मान्यता प्राप्त संस्थानों के नए शिक्षकों को प्रशिक्षित कर उनकी शिक्षण क्षमता में सुधार करना है। परीक्षा का शेड्यूल nittt.nta.ac.in पर जारी किया गया है। इसके साथ ही परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें आसान स्टेप में डाउनलोड किया जा सकता है।

NITTT Exam 2026

NITTT Exam 2026 (Photo - AI)

NITTT परीक्षा का उद्देश्य और मूल्यांकन प्रणाली

एनआईटीटीटी (NITTT) परीक्षा का मुख्य उद्देश्य एआईसीटीई (AICTE) से मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थानों में नवनियुक्त शिक्षकों को सेवाकालीन प्रशिक्षण देना है, जिससे उनके शिक्षण कौशल और पेशेवर दक्षता में सुधार हो सके। शिक्षकों का मूल्यांकन नियमित असाइनमेंट और अंतिम ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाता है। अध्यापकों को अपनी नियुक्ति के शुरुआती 3 वर्षों के भीतर सभी मॉड्यूल और परीक्षाएं पास करना अनिवार्य होता है, जिसके बाद ही उनकी प्रोबेशन की पुष्टि और पदोन्नति पर विचार किया जाता है।

End of Feed