NIRF Rankings 2025: शिक्षा मंत्रालय 4 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF Ranking) जारी करने वाला है। एक बार जारी होने के बाद इच्छुक लोग इसे nirfindia.org पर से चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। जानें ये रैंकिंग क्यों जारी की जाती है, इससे क्या होगा फायदा आधिकारिक वेबसाइट पर एक अपडेट में लिखा है, "भारत रैंकिंग 2025, 4 सितंबर 2025 को जारी की जाएगी।"
एनआईआरएफ रैंकिंग 2025
What is NIRF Ranking
यह रैंकिंग राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनबीए) द्वारा सार्वजनिक की जाएगी। गौरतलब है कि एनआईआरएफ रैंकिंग हर साल जारी की जाती है। इसके तहत, भारत भर के उच्च शिक्षा संस्थानों को शिक्षण, लर्निंग, रिसर्च, ग्रेजुएशन आउटकम, आउटरीच और परसेप्सन सहित कई विस्तृत (Detailed) मानदंडों के आधार पर रैंकिंग दी जाती है।
4 सितंबर को जारी होने वाली 2025 रैंकिंग, भारत रैंकिंग का 10वां संस्करण है। मद्रास उच्च न्यायालय के अंतरिम स्थगन आदेश के कारण इस बार रैंकिंग में देरी हुई। पारदर्शिता की कमी और डेटा हेरफेर का आरोप लगाते हुए एक याचिका दायर की गई थी।
एनआईआरएफ के तहत, संस्थानों को वर्तमान में 16 श्रेणियों में रैंकिंग दी जा रही है - समग्र, विश्वविद्यालय, कॉलेज, इंजीनियरिंग, प्रबंधन, फार्मेसी, कानून, चिकित्सा, वास्तुकला, दंत चिकित्सा, नवाचार, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, और अनुसंधान संस्थान। तीन नई श्रेणियां शुरू की गई हैं - मुक्त विश्वविद्यालय, कौशल विश्वविद्यालय और राज्य-वित्तपोषित सार्वजनिक विश्वविद्यालय।
