NIOS exams postponed due to the Bihar elections: बिहार में आज पहले चरण का मतदान जारी है। राज्य की 121 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। इस बीच राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की छह 10 और 11 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। एनआईओएस ने कहा कि छह, 10 और 11 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए एनआईओएस ने परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
NIOS exams postponed due to the Bihar elections
इन विषयों की परीक्षा स्थगित
छह नवंबर को उच्च माध्यमिक स्तर पर भौतिकी, इतिहास, पर्यावरण विज्ञान और पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान और माध्यमिक स्तर की चित्रकारी की परीक्षा आयोजित होनी थी। वहीं 10 नवंबर को उच्च माध्यमिक स्तर पर जीव विज्ञान, लेखाशास्त्र, कानून का परिचय, सेन्य इतिहास और माध्यमिक स्तर पर उर्दू, संस्कृत, भारतीय सांकेतिक भाषा और बौद्ध दर्शन की परीक्षा होनी थी। इसी तरह 11 नवंबर को उच्च माध्यमिक स्तर पर गणित व वेदा अध्ययन और माध्यमिक स्तर पर अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की जानी थी। ये सभी परीक्षाएं अब स्थगित कर दी गई हैं।
कब जारी होगी नई डेट
बिहार राज्य में आयोजित की जाने वाली माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। परीक्षा स्थगन का निर्णय केवल बिहार राज्य के लिए लिया गया है। राज्य में नई परीक्षा तिथि बाद में जारी की जाएगी, जिसकी सूचना संबंधित बोर्ड या प्राधिकरण द्वारा समय पर दी जाएगी। वहीं, देश के अन्य राज्यों और विदेशों में स्थित सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट और सूचनाओं पर नज़र बनाए रखें ताकि नई तिथि जारी होने पर तुरंत जानकारी प्राप्त हो सके।
