NIOS अक्टूबर-नवंबर परीक्षा की डेटशीट जारी, जानें 10वीं और 12वीं की तारीख

NIOS Date Sheet 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की अक्टूबर-नवंबर 2026 की पब्लिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। थ्योरी परीक्षाएं 22 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगी और दिसंबर तक चलेंगी।

NIOS Date Sheet 2026 Class 10 and 12: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की अक्टूबर-नवंबर 2026 की पब्लिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब अपने विषय के अनुसार परीक्षा की तारीख और समय देख सकते हैं। थ्योरी परीक्षाएं 22 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगी और दिसंबर तक चलेंगी। NIOS के शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10वीं की आखिरी परीक्षा 7 दिसंबर 2026 को होगी। वहीं, कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 5 दिसंबर 2026 को समाप्त होंगी।

NIOS Date Sheet 2026

NIOS अक्टूबर-नवंबर परीक्षा की डेटशीट जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

NIOS Date Sheet 2026 Imp Date

विवरणतारीख
बोर्ड का नामNIOS
परीक्षा सत्रअक्टूबर-नवंबर 2026
परीक्षा शुरू होने की तारीख22 अक्टूबर 2026
कक्षा 10वीं की आखिरी परीक्षा7 दिसंबर 2026
कक्षा 12वीं की आखिरी परीक्षा5 दिसंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटsdmis.nios.ac.in

NIOS Date Sheet 2026: Steps to Download

छात्र डेटशीट डाउनलोड करने के लिए NIOS की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाएं। वहां परीक्षा या नोटिफिकेशन सेक्शन में अक्टूबर-नवंबर 2026 की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं से जुड़ा नोटिफिकेशन देखें। इसे खोलकर डेटशीट देखें और अपने विषयों की तारीख, सब्जेक्ट कोड और परीक्षा का समय चेक करें। इसके बाद टाइमटेबल डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

End of Feed