NIC STA Recruitment 2026: एनआईसी में 376 साइंटिफिक और टेक्निकल असिस्टेंट पदों की भर्ती, गेट स्कोर पर होगा सिलेक्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 27, 2026, 07:28 AM IST

NIC STA Recruitment 2026: नेशनल इनफॉर्मेटिक सेंटर में 376 साइंटिफिक और टेक्निकल असिस्टेंट पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी।

NIC STA Recruitment 2026: भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन आने वाले नेशनल इनफॉर्मेटिक सेंटर (NIC) में वैज्ञानिक और टेक्निकल असिस्टेंट ए पदों पर कई रिक्तियां निकाली गई है। यह भर्ती मुख्य तौर पर इंजीनियरिंग छात्रों के लिए है। इस भर्ती की सबसे खास बात है कि उम्मीदवारों की नियुक्ति गेट के स्कोर पर होगी। अगर आप भी नेशनल इनफॉर्मेटिक सेंटर द्वारा निकाली गई भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इसके लिए कौन आवेदन कर सकता है, आवेदन प्रक्रिया क्या और आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

NIC STA Recruitment 2026

NIC STA Recruitment 2026 (Photo - AI)

एनआईसी एसटीए भर्ती के लिए पदों का विवरण

साइंटिस्ट/टेक्निकल असिस्टेंट ए (कंप्यूटर साइंस एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी)300
साइंटिस्ट/टेक्निकल असिस्टेंट ए (इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिक्शन इंजीनियरिंग)26
साइंटिस्ट/टेक्निकल असिस्टेंट ए (डाटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)50

End of Feed