Delhi HC Issues notice to NTA in NEET Exam Case: NEET UG पेपर के दौरान ग्रेस मार्क्स देने के फैसले को चुनौती देने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिका पर NTA को नोटिस जारी किया है। अब दिल्ली हाई कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 5 जुलाई को होगी। NTA ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि वह मामले में सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर पेटिशन दाखिल कर रहे हैं। NTA की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा देश के 7 अलग अलग हाई कोर्ट में मामले में अर्ज़ी दाखिल हुई है। सुप्रीम कोर्ट में अर्ज़ी दाखिल हुई है। सुप्रीम कोर्ट में कल दो नए मामलों में सुनवाई होनी है, NTA सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर याचिका दाखिल कर रहा है।
Delhi high court issues notice to nta
याचिकाकर्ता की तरफ से वकील ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अर्ज़ीयों से हमारी याचिका अलग है, कम से कम NTA को हमारी याचिका पर जवाब दाखिल करना चहिए। सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि मामले में तीन मुख्य मुद्दे है, पहला ग्रेस मार्क दिया गया, दूसरा एक सवाल का दो जवाब एक जैसा होने पर नम्बर दिया गया, और तीसरा पेपर लीक का मामला है।
याचिका कर्ता ने कहा जब तक मामला कोर्ट में लंबित है तब तक काउंसलिंग नहीं शुरू की जानी चहिए। सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर
नीट परीक्षा में भी धांधली को लेकर लगातार सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दाखिल हो रही हैं। राजस्थान की कोटा की रहने वाली तन्मया शर्मा और 16 छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करके एडमिशन प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है। ये सभी बच्चे एलेन कोचिंग के अलग अलग सेंटर में पढ़ते हैं। इन सभी छात्रों के परीक्षा में नंबर 600 से ज्यादाहै। पिछले साल इन्हीं नंबरों पर इन छात्रों को सरकारी कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई के लिए एडमिशन मिल रहा था। और इस बार ग्रेस मार की वजह से इन छात्रों को लगभग उन्हें नंबरों पर किसी भी कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल पाएगा।
