वेबसाइट पर परेशानी के बीच NTA का आश्वासन, बुधवार तक सभी छात्रों को मिल जाएगा एडमिट कार्ड

नीट री एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जैसे ही जारी करने शुरू हुए, वेबसाइट डाउन होने लगी, जिसके बाद कई स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सके। अब NTA ने कहा कि NEET पोर्टल एक समय में एक लाख उपयोगकर्ताओं का दबाव संभाल सकता है, जबकि वर्तमान में लगभग 6,000 लोग एक साथ वेबसाइट का उपयोग कर रहे हैं। अब एजेंसी ने दावा किया है कि बुधवार तक सभी छात्रों को एडमिट कार्ड मिल जाएगा।

NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले लाखों छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने रविवार शाम से एडमिट कार्ड जारी करना शुरू किया लेकिन कई छात्रों ने वेबसाइट पर तकनीकी समस्याओं की शिकायत की है। छात्रों का कहना है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय वेबसाइट बार-बार हैंग हो रही है, लॉगिन नहीं हो पा रहा है, पेज ब्लैंक हो जा रहा है और कई बार “Service Unavailable” या “Please Try Again Later” जैसे संदेश दिखाई दे रहे हैं। इससे परीक्षा से कुछ दिन पहले छात्रों की चिंता और तनाव बढ़ गया है।

NTA assures students amidst website issues

NTA assures students amidst website issues

NTA का दावा- वेबसाइट सामान्य रूप से काम कर रही

NTA के अनुसार अब तक 7 लाख से अधिक छात्र अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं। NTA ने कहा कि NEET पोर्टल एक समय में एक लाख उपयोगकर्ताओं का दबाव संभाल सकता है, जबकि वर्तमान में लगभग 6,000 लोग एक साथ वेबसाइट का उपयोग कर रहे हैं।

End of Feed