Exclusive: परीक्षा माफिया कैसे और कब करते हैं खेल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताई पूरी बात

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज टाइम्स नाउ नवभारत से नीट यूजी पेपर लीक पर बातचीत की, जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर बात की और बताया कि क्या है वो लूप होल, जहां से परीक्षा माफिया करते हैं खेल।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज टाइम्स नाउ नवभारत से नीट यूजी पेपर लीक पर खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने कई अहम मुद्दों पर बात की और बताया कि क्या है वो लूप होल, जहां से परीक्षा माफिया करते हैं खेल। टाइम्स नाउ नवभारत के रविकांत राय के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि असली सवाल तक लोग नहीं पहुंच रहे हैं।

Exclusive

Exclusive: परीक्षा माफिया कैसे और कब करते हैं खेल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताई पूरी बात (image - chatgpt)

उन्होंने कहा कि 'समाज में चल रही स्पर्धा को देखिए, ऐसी क्या मजबूरी है कि कम नंबर वाले भी मेडिकल प्रवेश परीक्षा देने के लिए तैयार हैं। समाज में ऐसे बहुत से छात्र हैं, जिनके घर में पैसा आ गया है, उन्हें लगता है कि मेरा बेटा या बेटी भी डॉक्टरी करें, भले वो योग्य नहीं है। कई माता पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे डाक्टरी करें, इसलिए वे मेडिकल पढ़ाने की कोशिश करते हैं, और यही से परीक्षा माफिया एक्टिव हो जाते हैं।

End of Feed