एजुकेशन

RBSE Supplementary Result 2026: जारी हो गया राजस्थान बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट, rajresults.nic.in से करें चेक

RBSE Supplementary Result 2026 Released: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2026 की 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट rajresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

Image

राजस्थान बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 (Image - chatgpt)

RBSE Supplementary Result 2026 Released: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2026 की 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो छात्र कम्पार्टमेंट या सुधार परीक्षा में बैठे थे, वे अब अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट rajresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई और एडमिशन की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

मई में हुई थी परीक्षा, तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट रहा दमदार

इस साल सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 14 से 16 मई के बीच आयोजित की गई थीं। इसमें वे छात्र शामिल हुए थे जो मेन एग्जाम में एक या अधिक विषयों में पास नहीं हो पाए थे या नंबर बढ़ाना चाहते थे। 12वीं के नतीजों की बात करें तो प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। साइंस में पास प्रतिशत 97.52%, कॉमर्स में 98.64% और आर्ट्स में 97.54% रहा।

आंकड़े बताते हैं कि छात्रों ने इस बार अच्छा प्रदर्शन किया है।

रिजल्ट चेक करने का तरीका और मार्कशीट में क्या देखें?

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को rajresults.nic.in पर जाकर 10वीं या 12वीं सप्लीमेंट्री 2026 वाले लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद रोल नंबर डालकर सबमिट करें। स्क्रीन पर स्कोर दिख जाएगा, जिसे डाउनलोड करके रख लें। रिजल्ट देखने के बाद नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, ग्रेड और पास-फेल स्टेटस जरूर चेक कर लें। अगर कोई गलती मिले तो तुरंत स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें ताकि समय पर सुधार हो सके।आगे का रास्ता और

डिजिटल मार्कशीट की वैधता

RBSE 10वीं में पास होने वाले छात्र अब बिना रुकावट 11वीं में एडमिशन ले सकेंगे। वहीं 12वीं पास करने वाले छात्र ग्रेजुएशन और अन्य कोर्सेज के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि ऑनलाइन मार्कशीट अभी अस्थायी है। असली मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट के लिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा। गौरतलब है कि राजस्थान बोर्ड पहले ही मार्च-अप्रैल में 10वीं-12वीं के रेगुलर रिजल्ट जारी कर चुका है। सप्लीमेंट्री परीक्षा उन छात्रों के लिए दूसरा मौका थी, और अब नतीजे आने के साथ ही उनके लिए भी आगे बढ़ने का रास्ता खुल गया है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article