Oldest NEET UG Aspirant : मां के सपने की खातिर दिया था नीट एग्जाम, कैंसिल होने पर बुरी तरह टूटा सपना

NEET Aspirant Ashok Bahar : 71 साल के अशोक बहार को तब तगड़ा झटका लगा, जब खबरें आईं कि नीट परीक्षा कैंसिल हो गई है। अशोक काफी चर्चा में थे, जब उन्होंने नीट परीक्षा दी थी। लेकिन जब उन्हें पता चला कि परीक्षा ही कैंसिल हो गई है, तो उनकी सेहत पर इतना बुरा असर हुआ कि वे अस्पताल जा पहुंचे। (neet paper leak)

Oldest NEET UG Aspirant: नीट परीक्षा (NEET UG Exam) कैंसिल होने के साथ ही 22 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों का सपना भी टूट गया। (NEET Paper Leak) उनके सामने कई तरह की चुनौतियां आकर खड़ी हो गईं। इस खबर ने 71 साल के बुजुर्ग अशोक बहार को भी तोड़कर रख दिया, जिन्होंने अपनी मां का सपना पूरा करने के लिये ये परीक्षा दी थी। बीते दिनों 71 साल के अशोक बहार काफी चर्चा में थे क्योंकि वे इस उम्र में नीट परीक्षा देने पहुंचे थे। लेकिन नीट कैंसिल होने से जहां लाखों स्टूडेंट्स को झटका लगा, वहीं अशोक के लिए भी ये खबर किसी सदमे से कम नहीं थी।

Ashok Bahar Neet Aspirant

Ashok Bahar Neet Aspirant

एग्जाम कैंसिल होने की खबर का उनपर ऐसा असर हुआ कि वे सीधे अस्पताल जा पहुंची। अब हाल ही में अपनी स्थिति को लेकर उन्होंने बात की और बताया कि उनके लिए नीट पेपर देना बाकि अभ्यर्थियों जितना आसान नहीं था।

End of Feed