NEET UG में हुए पास, अब जानें काउंसलिंग से लेकर एडमिशन तक पूरी प्रक्रिया

NEET UG Counselling 2026 Schedule, Documents, Eligibility: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में यहां आप नीट यूजी काउंसलिंग से लेकर एडमिशन तक पूरी प्रक्रिया जान सकते हैं।

NEET UG Counselling 2026 Schedule, Documents, Eligibility: नीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट जारी हो चुका है। इसके लिए करीब 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें कुल 11.21 लाख छात्र सफल हुए हैं। यहां पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 715 अंक प्राप्त कर पहली रैंक हासिल की है। वहीं 138 उम्मीदवारों ने 720 में से 690 से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। इनमें 93 फीसदी से ज्यादा उम्मीदवार पहली बार NEET UG परीक्षा में शामिल हुए थे। इस बीच नीट यूजी की परीक्षा में टॉप रैंक हासिल करने वाले व क्वालीफाई करने वाले अधिकतर छात्रों व उनके अभिभावकों का सवाल है कि रिजल्ट के बाद काउंलिंग से लेकर एडमिशन की क्या प्रक्रिया होती है। यहां आप जान सकते हैं।

NEET UG Counselling 2026 Schedule, Documents, Eligibility (1)

NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग से लेकर एडमिशन तक पूरा प्रोसेस

कैसे मिलता है मेडिकल कॉलेज में एडमिशन

बता दें नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (National Eligibility cum Entrance Test, Undergraduate) का रिजल्ट जारी होने के बाद मेडिकल कॉलेज में एडमिशन डायरेक्ट नहीं मिलता है। इसके बाद उम्मीदवारों को काउंसलिंग की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसी प्रक्रिया के आधार पर MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS, BSMS और अन्य मेडिकल कोर्सों में सीटें आवंटित की जाती हैं। यदि आप NEET UG 2026 में सफल हुए हैं, तो यह जानना जरूरी है कि रिजल्ट के बाद आगे क्या-क्या करना होगा।

End of Feed