NEET UG Cancelled 2026: कब होगी नीट यूजी की दोबारा परीक्षा? जानें NTA ने री एग्जाम पर क्या कहा

NEET UG Cancelled 2026: नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद से छात्रों के मन में सवाल उठ रहे हैं, कि क्या री-एग्जाम के लिए दोबारा देनी होगी फीस, या दोबारा से होंगे पंजीकरण, जानिए NTA ने क्या जानकारी दी

NEET 2026 Cancelled: नीट यूजी परीक्षा 2026 को रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी से, 3 मई 2026 को हुई NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने और इस परीक्षा को दोबारा करवाने का फैसला किया है, जिनकी जानकारी अलग से दी जाएगी। इस खबर से उन 23 लाख छात्रों को झटका लगा है, जिन्होंने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था।

neet ug 2026 re exam

पेपर रद्द की घोषणा NEET UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक होने के आरोपों के कुछ दिनों बाद की गई है। यह घोषणा NTA ने अपने आधिकारिक 'X' अकाउंट के जरिए की। आप भी देखें

End of Feed