NEET UG Admit Card 2024: नीट यूजी एग्जाम का एडमिट कार्ड जल्द, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 21, 2024, 05:25 PM IST

NEET UG Admit Card 2024 Release Date: नीट यूजी एग्जाम का आयोजन 5 मई 2024 को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक कुल 13 भाषाओं में होगी।

NEET UG Admit Card 2024 Release Date: नीट यूजी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नीट यूजी एग्जाम का एडमिट कार्ड (NEET UG Admit Card 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET से अपना एडमिट कार्ड (NEET Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी नीट यूजी एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

NEET UG Admit Card 2024

NEET UG Admit Card 2024

NEET UG Exam 2024 Date: मई में होगी नीट यूजी परीक्षा

नीट यूजी एग्जाम का आयोजन 5 मई 2024 को दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी। इस परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) से 720 अंकों के 200 मल्टीपल चॉइस सवाल होंगे।

End of Feed