NEET UG 2026: मेडिकल, इंजीनियरिंग या अन्य एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के बीच 'कटऑफ' शब्द सबसे ज्यादा चर्चित रहता है। परिणाम घोषित होने के बाद अक्सर उम्मीदवार और उनके अभिभावक इस बात को लेकर कंफ्यूजन में रहते हैं कि परीक्षा पास करने के बावजूद उन्हें मनपसंद कॉलेज में दाखिला क्यों नहीं मिला। इस भ्रम का मुख्य कारण होता है क्वालीफाइंग कटऑफ और एडमिशन कटऑफ के बीच का अंतर, क्योंकि इसे सही ढंग से समझा ही नहीं गया है। परीक्षा में सफल होने से लेकर कॉलेज में सीट पाने तक की पूरी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए इन दोनों कटऑफ के बीच का अंतर समझना हर छात्र और अभिभावक के लिए बेहद जरूरी है। तो आइए आप इन दोनों के बीच अंतर के बारे में विस्तार से जानें।
क्वालिफाइंग और एडमिशन कटऑफ में क्या अंतर है? (Photo - AI)
क्वालीफाइंग कटऑफ क्या होती है? (Qualifying Cut-off Kya hai)
परीक्षा के रिजल्ट के बाद जारी होने वाली क्वालीफाइंग कटऑफ वह न्यूनतम अंक या परसेंटाइल होता है, जो किसी परीक्षा को पास या 'क्वालीफाई' करने के लिए आवश्यक माना जाता है। यह अंक परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्था द्वारा तय किया जाता है। उदाहरण के लिए अगर आपने नीट, सीयूईटी की परीक्षा दी है, तो इसकी क्वालीफाइंग कटऑफ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी की जाएगी।
क्वालीफाइंग कटऑफ का मुख्य उद्देश्य केवल यह तय करता है कि छात्र परीक्षा में सफल हुआ है या नहीं। क्वालीफाइंग कटऑफ हासिल करने वाला छात्र प्रवेश प्रक्रिया या काउंसलिंग में शामिल होने के योग्य बन जाता है। लेकिन यह किसी भी कॉलेज मे दाखिले की गारंटी नहीं होती है। यह केवल काउंसलिंग में शामिल होने का अवसर देती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - देश में MBBS की कितनी सीटें उपलब्ध हैं? जानें कितने फेज में होगी NEET काउंसलिंग प्रक्रिया
एडमिशन कटऑफ क्या होती है? (Admission Cut-off Kya hai)
एडमिशन कटऑफ वह रैंक या अंक होता है, जिस पर किसी विशिष्ट कॉलेज या कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है। इसे कई स्थानों पर क्लोजिंग रैंक भी कहा जाता है, जहां इसका अर्थ होता है कि वह अंतिम रैंक जहां कॉलेज और कोर्स में एडमिशन बंद होता है। लेकिन यहां हम पहली वाली रैंक की बात कर रहे हैं, जिसके आधार पर एडमिशन लिया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य सीधे तौर पर कॉलेज में सीट आवंटन से जुड़ी होती है। आपको बता दें कि हर कॉलेज, कोर्स और कैटेगरी (General, OBC, SC, ST) के हिसाब से अलग-अलग होती है। इसमें आपको सीट की गारंटी मिलती है। जी हां, यदि आपके अंक या रैंक किसी कॉलेज की एडमिशन कटऑफ के दायरे में आता है, तो आपको उस संस्थान में दाखिला मिल जाता है।
दोनों कटऑफ के बीच मुख्य अंतर
| आधार | क्वालिफाइंग कटऑफ | एडमिशन कटऑफ |
| अर्थ | परीक्षा पास करने के लिए जरूरी न्यूनतम अंक | किसी कॉलेज में सीट पाने के लिए जरूरी अंतिम अंक/रैंक |
| कौन तय करता है? | परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी | काउंसलिंग अथॉरिटी और संबंधित कॉलेज/संस्थान |
| बदलाव | यह सभी के लिए एक समान और स्थिर होती है | यह हर राउंड, कॉलेज और सीट की संख्या के अनुसार बदलती है |
| परिणाम | इससे छात्र केवल काउंसलिंग के पात्र बनते हैं | इससे छात्र को कॉलेज में सीट आवंटित होती है |
एडमिशन कटऑफ किन कारकों पर निर्भर करती है?
जहां क्वालीफाइंग कटऑफ पहले से तय नियमों के आधार पर घोषित की जाती है, वहीं एडमिशन कटऑफ कई व्यावहारिक कारकों पर निर्भर करती है, जो इस प्रकार है -
उपलब्ध सीटों की संख्या - कॉलेज में सीटें जितनी कम होंगी, एडमिशन कटऑफ उतनी ही ऊंची जाएगी।
आवेदकों की संख्या - यदि अधिक अंक पाने वाले छात्रों की संख्या बढ़ती है, तो कटऑफ रैंक बढ़ जाती है।
परीक्षा का कठिनाई स्तर - प्रश्न-पत्र कठिन होने पर औसतन स्कोर घटता है, जिससे एडमिशन कटऑफ नीचे आ सकती है।
आरक्षण और कोटा - ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और राज्य कोटा (State Quota) के कारण भी एडमिशन कटऑफ में काफी अंतर देखने को मिलता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET UG 2026: सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS सीट के लिए कितना होना चाहिए स्कोर? यहां जानें संभावित स्कोर और कटऑफ
छात्रों के लिए ध्यान रखने योग्य बातें
केवल परीक्षा क्वालीफाई कर लेने खुश न होए, बल्कि आपकी ऑल इंडिया रैंक (AIR) देश या राज्य के कॉलेजों की संभावित एडमिशन कटऑफ से मेल खाती है या नहीं, इस पर ध्यान दें। काउंसलिंग के समय कॉलेज और कोर्स की चॉइस फिलिंग करते समय पिछले वर्षों की एडमिशन कटऑफ का विश्लेषण जरूर करें। इससे प्राथमिकता तय करना आसान होता है। इसके अलावा छात्रों को सलाह है कि बैकअप प्लान हमेशा तैयार रखें। यदि आपकी रैंक टॉप सरकारी कॉलेजों की एडमिशन कटऑफ से बाहर है, तो अन्य विकल्प या प्राइवेट/डीम्ड संस्थानों की कटऑफ पर नजर रखें।
