NEET UG 2026 Topper Panshal Bansal: इस साल की सबसे चर्चित और चुनौतीपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 री-टेस्ट के नतीजे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने घोषित कर दिए हैं। तमाम विवादों, मानसिक तनाव और परीक्षा के दोबारा होने के दबाव के बीच जिन दो युवाओं ने अपनी मेहनत से इतिहास रचा। इनमें एक हैं हरियाणा के पांशुल बंसल और दूसरे हैं पंजाब के आर्यन गुप्ता। इन दोनों ने 720 में से 715 अंक लाकर 99.9999 पर्सेंटाइल हासिल किया और इस कठिन परीक्षा में संयुक्त रूप से पूरे देश में टॉप किया है। मिलिए पांशुल बंसल से, जिन्होंने अविश्वसनीय स्कोर के साथ अपना, परिवार और राज्य का नाम देशभर में रौशन किया।
कौन हैं पांशुल बंसल? Who is Panshal Bansal
पांशुल बंसल हरियाणा के एक छोटे से बैकग्राउंड से आने वाले मेडिकल एस्पिरेंट हैं, जो अपने लक्ष्य के लिए पूरी तरह से समर्पित रहे हैं। पांशुल ने इस नीट यूजी री-एग्जामिनेशन में 720 में से 715 अंक हासिल कर बता दिया कि अगर आप फोकस हैं, तो आपका बैकग्राउंड मायने नहीं रखता है।
पहले प्रयास में हासिल की सफलता
पांशुल की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने यह मुकाम अपने पहले ही प्रयास (First Attempt) में हासिल किया है। उनका मानना है कि सही मार्गदर्शन और खुद पर भरोसा हो, तो मंजिल तक पहुंचा जा सकता है।
पांशुल बंसल AIR 1 कैसे बने? (Panshal Bansal AIR 1)
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि 720 में से 715 अंक लाने के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में लगभग पूरी तरह सही जवाब देने की जरूरत होती है। ये शानदार स्कोर बताता है कि पांशुल बंसल ने निम्नलिखित बातों पर जबरदस्त फोकस किया:
- विषय की गहरी समझ
- लगातार और कड़ी मेहनत
- समय का सही इस्तेमाल
- नियमित मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस
- सटीक जवाब + इंफोग्राफिक
आर्यन और पांशुल: एक जैसी मेहनत, एक जैसा मुकाम
पंजाब के आर्यन गुप्ता ने भी पांशुल के बराबर ही 715 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। इन दोनों टॉपर्स के अलावा इस बार के नतीजे कई मायनों में ऐतिहासिक रहे हैं:
- 138 से अधिक उम्मीदवारों ने 690 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया है।
- इन स्कोरर में से 93% छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह बाजी मारी है।
- परीक्षा के आंकड़े बताते हैं कि 99% टॉपर्स की उम्र महज 17 से 19 साल के बीच है।
एनटीए के मुताबिक, यह परीक्षा देश-विदेश के 5,454 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस बार के नतीजों का एक सुखद पहलू यह भी रहा कि बेटियों ने बाजी मारी। महिला उम्मीदवारों की सफलता दर (56.8%) पुरुष उम्मीदवारों (55.1%) के मुकाबले बेहतर रही।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: NEET UG 2026 Topper: डॉक्टर का बेटा बनेगा डॉक्टर, 715/720 लाकर पंजाब के आर्यन ने रचा इतिहास
