NTA का बड़ा फैसला, NEET UG एग्जाम की अवधि बढ़ी, रफ वर्क के लिए भी मिलेगी ज्यादा जगह

NTA ने NEET (UG) 2026 परीक्षा में कई बदलावों की घोषणा की है। 21 जून को देशभर में आयोजित की जाने वाली परीक्षा की कुल अवधि बढ़ाने का फैसला किया गया है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 परीक्षा में छात्रों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। एनटीए ने परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। एजेंसी का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक निष्पक्ष, सुरक्षित और अभ्यर्थियों की जरूरतों के अनुरूप बनाना है। बता दें कि 21 जून को देशभर में आयोजित की जाने वाली NEET UG 2026 परीक्षा की कुल अवधि बढ़ाने का फैसला किया गया है। इसी के साथ रफ वर्क के लिए भी पहले से ज्यादा जगह दी जाएगी। परीक्षा अवधि बढ़ाने और रफ वर्क के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध कराने से छात्रों पर अनावश्यक दबाव कम होगा। इससे वे प्रश्नों को अधिक ध्यानपूर्वक पढ़कर बेहतर ढंग से हल कर सकेंगे।

NEET UG 2026 में छात्रों को बड़ी राहत

NEET UG 2026 में छात्रों को बड़ी राहत

परीक्षा की अवधि बढ़ाई गई

NTA के अनुसार, उम्मीदवारों से वर्षों से मिल रहे फीडबैक को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की कुल अवधि बढ़ा दी गई है। अब परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। यानी छात्रों को कुल 195 मिनट का समय मिलेगा। पहले की तुलना में यह बदलाव अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान बेहतर समय प्रबंधन का अवसर देगा।

End of Feed