NEET UG 2026 Exam: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) शारजाह और दुबई, यू.ए.ई. में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (UG)-2026 का आयोजन पेन और पेपर मोड में निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार कर रही है। यहां परीक्षा आज यानी 3 मई 2026 को निर्धारित है। एग्जाम एक पाली में दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जाएगी। बता दें दुबई और शारजाह में NEET-UG 2026 के परीक्षा केंद्र द इंडियन हाई स्कूल, दुबई और शारजाह इंडियन स्कूल, शारजाह होंगे। यहां परीक्षा केंद्र 9 बजे खुल जाएंगे। ध्यान रहे 12 बजे के बाद किसी अभ्यर्थी की एंट्री नहीं दी जाएगी। यहां अभ्यर्थियों को एनटीए के दिशानिर्देशों के अनुसार ड्रेस कोड का पालन करना होगा। यहां आप कंसुलेट जनल ऑफ इंडिया दुबई की ओर से जारी दिशा निर्देशों पर एक नजर डाल सकते हैं।
NEET UG 2026 Exam: दुबई में आज होगी नीट यूजी की परीक्षा
NEET UG 2026 Exam In Dubai
- दुबई और शारजाह में NEET-UG 2026 के परीक्षा केंद्र क्रमशः द इंडियन हाई स्कूल, दुबई और शारजाह इंडियन स्कूल, शारजाह होंगे।
- परीक्षा केंद्र का मुख्य प्रवेश द्वार सुबह 09:30 बजे (यू.ए.ई. समय) पर खोला जाएगा। जो अभ्यर्थी दोपहर 12:00 बजे (यू.ए.ई. समय) के बाद पहुंचेंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- NEET-UG 2026 में शामिल होने वाले सभी छात्रों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र, आवश्यक फोटो तथा पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। छात्रों को NTA के दिशानिर्देशों के अनुसार ड्रेस कोड का पालन करना चाहिए।
- NEET-UG 2026 में शामिल होने वाले छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए।
NEET UG Exam 2026: कुल इतने मार्क्स की होगी परीक्षा
एनटीए की ओर से आयोजित नीट यूजी की परीक्षा पेन और पेपर मोड में ओएमआर शीट पर आयोजित की जाती है। यहां कुल 720 मार्क्स के 180 सवाल पूछे जाते हैं। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। मार्किंग पैटर्न की बात करें तो, सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, और गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाएगा।
कुल सवाल - 180
कुल अंक - 720
परीक्षा की अवधि - तीन घंटे
नेगेटिव मार्किंग - एक नंबर
