NEET UG 2026 Answer Key: एक सवाल ड्रॉप, सभी अभ्यर्थियों को मिलेंगे 4 बोनस अंक

NEET UG 2026 Answer Key : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी नीट की प्रोविजनल आंसर-की में फिजिक्स का एक प्रश्न ड्रॉप कर दिया गया है। NTA के नियमों के अनुसार, ड्रॉप किए गए प्रश्न के लिए परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों को 4 बोनस अंक दिए जाएंगे।

One question dropped all NEET candidates to receive 4 bonus marks: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी प्रोविजनल आंसर-की में फिजिक्स का एक प्रश्न ड्रॉप कर दिया गया है। NTA के नियमों के अनुसार, ड्रॉप किए गए प्रश्न के लिए परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों को 4 बोनस अंक दिए जाएंगे।

नीट यूजी 2026 आंसर की

नीट यूजी 2026 आंसर की

प्रोविजनल आंसर-की के अनुसार, सभी प्रश्न-पत्र कोड (50, 60, 70 और 80) में एक-एक प्रश्न हटाया गया है। इसके अलावा फिजिक्स का एक अन्य प्रश्न ऐसा भी है, जिसमें दो विकल्पों को सही उत्तर माना गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इनमें से किसी भी सही विकल्प का चयन किया है, उन्हें उस प्रश्न के पूरे अंक मिलेंगे।

End of Feed