LIVE

NEET UG 2024 Supreme Court Hearing: नीट यूजी पेपर लीक मामले में सरकार ने अब तक क्या किया? CJI ने पूछे तीखे सवाल

NEET UG 2024 Supreme Court Hearing: नीट यूजी पेपर लीक मामले में सरकार ने अब तक क्या किया? CJI ने पूछे तीखे सवाल
NEET UG 2024 Supreme Court Hearing: नीट यूजी पेपर लीक मामले में सरकार ने अब तक क्या किया? CJI ने पूछे तीखे सवाल

नीट पेपर लीक मामले में 38 याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी हैं। इनमें से ज्यादातर याचिकाएं परीक्षा रद्द करने व नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने की मांग (NEET UG Supreme Court Hearing) वाली हैं। आज यानी 8 जुलाई 2024, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने इन याचिकाओं पर (NEET UG Supreme Court Hearing Today) सुनवाई की। हाल ही में एनटीए ने कोर्ट में कहा था कि बड़े पैमाने पर किसी गड़बड़ी के सबूत नहीं (NEET UG 2024 Latest News) मिले हैं। साथ ही केंद्र सरकार ने बीते शुक्रवार को कोर्ट में दायर हलफनामे में नीट यूजी की परीक्षा रद्द करने का विरोध (NEET UG Supreme Court Case) किया था। सरकार के हलफनामे में कहा गया था कि परीक्षा रद्द होने से लाखों ईमानदार बच्चों के लिए गंभीर संकट पैदा हो सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि नीट की परीक्षा में कुछ गड़बड़ियां व धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। इसके लिए सीबीआई जांच का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा केंद्र सरकार के शिक्षा विभाग ने हाई लेवल कमेटी का गठन भी किया है। इस कमेटी का अध्यक्ष इसरो के पूर्व चेयरमैन और आईआईटी कानपुर बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष डॉ के राधाकृष्णन को घोषित किया गया है। अब लाखों छात्रों की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं। अब देखना ये होगा कि क्या नीट यूजी की परीक्षा कैंसिल होती है या नहीं? कयास लगाया जा रहा है कि अगर परीक्षा रद्द नहीं हुई तो कोर्ट काउंसलिंग की तारीख पर मुहर लगा सकता है। नीट यूजी से संबंधित लेटेस्ट अपडेट व सबसे सटीक और सबसे पहले जानकारी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।

JUL 08, 2024 16:28 IST

NEET UG Supreme Court Hearing LIVE - काउंसलिंग को लेकर पॉलिसी डिसीजन

सीजेआई ने कहा की काउंसलिंग को लेकर केंद्र सरकार और NTA पॉलिसी डिसीजन ले। NTA और केंद्र सरकार को बुधवार शाम 5 बजे तक जवाब देना है। सीबीआई को भी स्टेट्स रिपोर्ट बुधवार शाम 5 बजे तक देनी होगी।
JUL 08, 2024 16:25 IST

NEET UG Supreme Court Hearing LIVE - क्यों दोबारा होनी चाहिए परीक्षा

सीजेआई ने कहा है कि याचिकाकर्ता की तरफ से पेश सभी वकील 10 जुलाई तक इस बात पर अपनी दलीलें पेश करेंगे कि दोबारा परीक्षा क्यों होनी चाहिए। इस मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई (गुरुवार) को होगी। सीबीआई भी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर सकती है।
JUL 08, 2024 16:21 IST

NEET UG Supreme Court Hearing LIVE - एनटीए को देना होगा इन तीन सवाल का जवाब

सीजेआई ने एनटीए से तीन सवाल के जवाब मांगे हैं -
  • नीट यूजी पेपर कब लीक हुआ?
  • नीट यूजी पेपर कैसे लीक हुआ?
  • नीट यूजी पेपर लीक और परीक्षा के बीच कितना समय था
JUL 08, 2024 16:19 IST

NEET UG Supreme Court Hearing LIVE - सुप्रीम कोर्ट ने मांगी कमेटी की डिटेल

सीजेआई ने कहा, 'अगर कोई कमेटी पहले ही गठित हो चुकी है, तो अदालत को पूरा डिटेल उपलब्ध कराया जाना चाहिए। इसके बाद अदालत इस बात पर विचार कर सकती है कि कमेटी को आगे बढ़ने दिया जाए या इसकी संरचना में बदलाव किया जाए।'
JUL 08, 2024 16:17 IST

NEET UG Supreme Court Hearing LIVE - क्यो दोबारा होगी नीट यूजी परीक्षा

सीजेआई ने कहा कि ऐसी स्थिति में जहां उल्लंघन से पूरी प्रक्रिया प्रभावित होती है और लाभार्थियों को अन्य से अलग करना संभव नहीं होता, वहां री-एग्जाम का आदेश देना आवश्यक हो सकता है।
JUL 08, 2024 16:08 IST

NEET UG Supreme Court Hearing LIVE - सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को दिया निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से अब तक की हुई जांच पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है। NEET मामले में सुप्रीम कोर्ट बुधवार के बजाय गुरुवार को मामले की सुनवाई करेगा।
JUL 08, 2024 16:07 IST

NEET UG Supreme Court Hearing LIVE - एनटीए से सीजेआई का सवाल

सीजेआई ने कहा कि एनटीए और केंद्र की तरफ से गलत करने वाले और लाभार्थियों पर क्या करवाई की गई है। एनटीए ने कहा की बिहार मामले में जानकारी लेकर अदालत को बताएंगे। वहीं, गुजरात मामले में पेपर लीक नही हुआ था। परीक्षा शुरू होने से पहले जालाराम सेंटर पर कार्रवाई हुई और पेपर ले लिए गए थे।
JUL 08, 2024 16:12 IST

NEET UG Supreme Court Hearing LIVE - दो छात्र की गड़बड़ी की वजह से नहीं रद्द कर सकते परीक्षा

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पेपर लीक होना एक स्वीकार्य तथ्य है। हालांकि, आप केवल इसलिए पूरी परीक्षा रद्द नहीं कर सकते, क्योंकि दो छात्र धांधली में शामिल थे। दोबारा परीक्षा का आदेश देने से पहले हमें लीक की सीमा के बारे में जानना होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि हम 23 लाख छात्रों के मामले को सुन रहे हैं।
JUL 08, 2024 15:56 IST

NEET UG Supreme Court Hearing LIVE - 11 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

नीट यूजी 2024 से संबंधित 38 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई के दौरान सरकार से कई तीखे सवाल पूछे। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को मामले में स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई अब 11 जुलाई को होगी।
JUL 08, 2024 15:52 IST

NEET UG Supreme Court Hearing LIVE - पटना में दर्ज हुई एफआईआर

नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 5 मई 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट निर्धारित समय से 10 दिन पहले 4 जून को जारी किया गया। बता दें कि 5 मई को ही पटना में नीट यूजी पेपर लीक को लेकर एफआईआर दर्ज की गई।
JUL 08, 2024 15:50 IST

NEET UG Supreme Court Hearing LIVE - गुरुवार को होगी अगली सुनवाई

सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा मांगी गई सभी जानकारियां साझा करने के लिए बुधवार तक का समय मांगा है और अगली सुनवाई गुरुवार को होगी।
JUL 08, 2024 15:46 IST

NEET UG Supreme Court Hearing LIVE - सॉलिसिटर जनरल से सीजेआई का सवाल

सीजेआई ने सॉलिसिटर जनरल से सवाल किया कि क्या हम साइबर फोरेंसिक विभाग में डेटा एनालिटिक्स प्रोग्राम के माध्यम से यह पता नहीं लगा सकते हैं, क्योंकि हमें यह पहचानना है कि क्या पूरी परीक्षा प्रभावित हुई है और क्या गलत करने वालों की पहचान करना संभव है। ऐसी स्थिति में केवल उन छात्रों के लिए पुनः परीक्षा का आदेश दिया जा सकता है।
JUL 08, 2024 15:43 IST

NEET UG Supreme Court Hearing LIVE - क्या लाभार्थी छात्र का पता लगाया जा सकता है

सीजेआई ने कहा कि मान लीजिए हम नीट यूजी परीक्षा रद्द नहीं करते हैं तो क्या हम लाभार्थी छात्र का पता लगा सकते हैं? केंद्र ने लाभार्थी छात्रों पर अब तक क्या कार्रवाई की है।
JUL 08, 2024 15:30 IST

NEET UG Supreme Court Hearing LIVE - पेपर लीक पर सीजेआई ने क्या कहा?

सीजेआई ने कहा, 'इसमें कोई संदेह नहीं है कि परीक्षा की शुचिता से समझौता किया गया है। पेपर लीक होना एक स्वीकार्य तथ्य है।' उन्होंने कहा कि हमें नीट यूजी पेपर लीक से इंकार नहीं करना चाहिए क्योंकि हर कोई जानता है कि परीक्षा का पेपर लीक हुआ है।
JUL 08, 2024 15:26 IST

NEET UG Supreme Court Hearing LIVE - टॉपर्स की संख्या में उछाल

सीजेआई ने कहा कि नीट यूजी परीक्षा के सभी 67 टॉपर्स फ्रॉड नहीं हो सकते हैं। हालांकि, बीते साल के मुकाबले में इस साल नीट यूजी टॉपर्स की संख्या में उछाल देखने को मिला है।
JUL 08, 2024 15:15 IST

NEET UG Supreme Court Hearing LIVE - एनटीएस से पूछताछ

सीजेआई ने पेपर के प्रारूप तैयार करने और एनटीए को सौंपे जाने की तारीखें, उन्हें प्रिंटिंग प्रेस में भेजने की कस्टडी आदि को लेकर एनटीए से पूछताछ की। उन्होंने पेपर के ट्रांस्पोर्टेशन और उन्हें केनरा और एसबीआई बैंक में भेजने की प्रक्रिया के बारे में भी एनटीए से पूछताछ की।
JUL 08, 2024 15:13 IST

NEET UG Supreme Court Hearing LIVE - क्या नीट यूजी रीटेस्ट होगा?

सीजेआई ने कहा कि अगर पेपर लीक और परीक्षा के दिन के बीच का समय कम है तो NEET UG के लिए दोबारा परीक्षा नहीं हो सकती है। हालांकि, अगर पेपर लीक और परीक्षा के बीच का अंतराल ज्यादा है तो रीटेस्ट कराया जा सकता है।
JUL 08, 2024 14:59 IST

Supreme Court Hearing on NEET UG Live: पेपर को लेकर सवाल?

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि 5 मई की सुबह...छात्रों को इन प्रश्नों के उत्तर याद कराए गए। हमारे पास एक वीडियो है...4 मई को प्रश्नपत्र प्रसारित किया जा रहा था। इसपर चीफ जस्टिस ने कहा कि प्रश्नपत्र लॉकर में कब भेजे गए?
JUL 08, 2024 14:51 IST

Supreme Court Hearing on NEET UG LIVE Updates: सोशल मीडिया पर पेपर वायरल

याचिकाकर्ता के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में दावा किया है कि नीट यूजी का पेपर टेलीग्राम पर वायरल हो गया था। इस मामले में 13 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
JUL 08, 2024 14:48 IST

Supreme Court Hearing on NEET UG LIVE Updates

सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि तो क्या पेपर लीक होने की बात मान ली गई है। इसपर वकील ने बताया कि एक स्थान पर, जहां व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और लाभार्थी छात्रों की पहचान की गई... उनके परिणाम रोक दिए गए।