NEET UG 2024 Registration, NEET UG 2024 Application Form: एमबीबीएस व बीडीएस समेत अन्य बैचलर प्रोग्राम में दाखिले के लिए नीट यूजी 2024 रजिस्ट्रेशन का इंतजार कर रहे छात्रों (NEET UG 2024 Registration) के लिए बिग अपडेट है। राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2024) की नई वेबसाइट neet.ntaonline.in पर रजिस्ट्रेशन के लिए विंडो ओपन कर दिया गया है। साथ ही लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च है। अभ्यर्थी रात 11:50 तक अपना पंजीकरण कर सकेंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए नीट यूजी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
NEET UG 2024 Registration: यहां करें नीट यूजी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन
NEET UG Registration 2024 Apply Online
- सबसे पहले ntaonline.in, neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NEET UG 2024 Registration लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
