NEET SS 2026: इमेज करेक्शन विंडो खुली, फोटो-सिग्नेचर में सुधार का मौका, 2 दिसंबर तक करें अपडेट

NBEMS ने नीट-एसएस 2026 के लिए इमेज करेक्शन की सुविधा खोल दी है। जिन उम्मीदवारों की अपलोड की गई फोटो, साइन या अंगूठे की छाप में गलती बताई गई है, वे 2 दिसंबर 2026 तक इसे ठीक कर सकते हैं।

NEET SS 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अपनी अपलोड की गई इमेज में गलती सुधारने का मौका है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 28 नवंबर 2026 से इमेज करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों की फोटो, सिग्नेचर या अंगूठे के निशान में कमी पाई गई है, वे अब जरूरी बदलाव कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा, जिन्हें NBEMS की ओर से इमेज में गड़बड़ी या कमी की सूचना दी गई है।

NEET SS 2026

ऐसे उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या एप्लीकेशन लॉगिन डैशबोर्ड के जरिए जानकारी भेजी गई है। सुधार करने की आखिरी तारीख 2 दिसंबर 2026 है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

किन तीन चीजों में कर सकते हैं सुधार

NBEMS ने उम्मीदवारों को केवल उन्हीं इमेज को दोबारा अपलोड करने की सुविधा दी है, जिन्हें जांच के दौरान गलत या निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं पाया गया है।

इमेज का नामकब कर सकते हैं बदलाव
फोटोपुरानी फोटो साफ न होने या तय नियमों के मुताबिक न होने पर
सिग्नेचरहस्ताक्षर की इमेज अस्पष्ट या गलत होने पर
अंगूठे का निशानइम्प्रेशन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार न होने पर

अगर तय समय में इमेज नहीं सुधारी गई या फिर नई इमेज भी नियमों के मुताबिक नहीं हुई तो एनबीईएमएस उसे रिजेक्ट कर सकता है। इसलिए गाइडलाइंस ध्यान से पढ़कर ही नई फाइल अपलोड करें।

नीट एसएस सुपर स्पेशलिटी कोर्स जैसे डीएम, एमसीएच और डॉएनबी में प्रवेश के लिए होने वाली राष्ट्रीय परीक्षा है। सही दस्तावेज और इमेज के बिना आवेदन आगे नहीं बढ़ पाएगा। इसलिए जिन्हें नोटिस मिला है वे जल्द से जल्द सुधार कर लें। आधिकारिक साइट पर अपडेट देखते रहें।

End Article
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्...

End of Feed