सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद NEET SS 2025 राउंड 2 काउंसलिंग जल्द शुरू होगी, 151 सीटें फिर से AIQ पूल में जुड़ीं

सुप्रीम कोर्ट ने 151 खाली सुपर स्पेशियलिटी सीटों को वापस सेंट्रल पूल में डालने का आदेश दे दिया है। अब मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी MCC से NEET SS 2025 राउंड 2 की नई तारीखें किसी भी समय आ सकती हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने 151 खाली सुपर स्पेशियलिटी सीटों को वापस सेंट्रल पूल में डालने का आदेश दे दिया है। इसके बाद अब मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी MCC से NEET SS 2025 Round 2 की नई तारीखें किसी भी समय आ सकती हैं। इस फैसले से तमिलनाडु की इन-सर्विस सीटों को लेकर चल रहा विवाद भी खत्म हो गया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि बाकी बची काउंसलिंग 2 हफ्ते के अंदर पूरी करनी होगी। DM और MCh में एडमिशन का इंतजार कर रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए ये बड़ी राहत है।

NEET SS 2025

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद NEET SS 2025 राउंड 2 काउंसलिंग जल्द शुरू होगी, 151 सीटें फिर से AIQ पूल में जुड़ीं

मामला क्या था? Tamilvani & Others vs State of Tamil Nadu केस की वजह से राउंड 2 की प्रक्रिया रुकी हुई थी। राज्य ने 151 खाली इन-सर्विस सुपर स्पेशियलिटी सीटों को AIQ पूल में वापस न भेजकर अपने पास रखने के लिए रिव्यू याचिका लगाई थी। 29 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने इस मांग को ठुकरा दिया और कहा कि सभी 151 सीटें वापस सेंट्रल पूल में जाएंगी। अब MCC को 14 दिन के अंदर बाकी काउंसलिंग पूरी करनी होगी।

End of Feed