NEET PG Seat Matrix 2026: MCC ने जारी किया NEET पीजी सीट मैट्रिक्स, यहां देखें MD-MS और DNB की सीटें

NEET PG Seat Matrix 2026 Released: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। इसमें MD, MS और DNB जैसे कोर्स की सीटों का ब्योरा दिया गया है।

NEET PG 2026 काउंसलिंग में शामिल होने वाले मेडिकल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। इसमें MD, MS और DNB जैसे कोर्स की सीटों का ब्योरा दिया गया है। उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर सीट मैट्रिक्स की PDF देख सकते हैं। सीटों की जानकारी ऑल इंडिया कोटा (AIQ), सेंट्रल इंटरनल कोटा, DNB प्रोग्राम और डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए अलग-अलग जारी की गई है।

MCC Seat Matrix

MCC ने जारी किया NEET पीजी सीट मैट्रिक्स (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

कॉलेज और कोर्स चुनने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पसंद के संस्थानों में उपलब्ध सीटों की जानकारी अच्छे से देख समझ लेने की जरूरत है।

End of Feed