NEET PG Counselling 2026: नीट पीजी सीट अलॉटमेंट का फाइनल रिजल्ट कल होगा जारी, इस आसान प्रक्रिया से कर सकेंगे डाउनलोड

NEET PG Counselling 2026: नीट पीजी 2026 काउंसलिंग राउंड 2 की सीट अलॉटमेंट की फाइनल लिस्ट NBEMS और MCC द्वारा कल जारी की जाएगी। उम्मीदवारों फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर पाएंगे।

NEET PG Counselling 2026: मेडिकल क्षेत्र के पोस्टग्रेजुएश कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया का इंतजार कर रहे देश भर के हजारों डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों के लिए एक बेहद अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) और मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट यानी NEET PG 2026 काउंसलिंग के सीट अलॉटमेंट का फाइनल रिजल्ट कल आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाने वाला है। बता दें कि बोर्ड द्वारा आज प्रोविजनल लिस्ट जारी की गई थी, अब इसके कल यानी 17 नवंबर को फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। इस परिणाम के आधार पर ही सफल उम्मीदवारों को देश भर के प्रतिष्ठित सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमडी (MD), एमएस (MS) और डीएनबी (DNB) की सीटों पर प्रवेश मिलेगा। छात्र एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।

NEET PG Counselling 2026

NEET PG Counselling 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

End of Feed