NEET PG 2025: एमसीसी ने बढ़ाई नीट पीजी राउंड 2 चॉइस-फिलिंग की आखिरी तारीख, देखें आधिकारिक नोटिस

NEET PG 2025 Counselling MCC Extends Round 2 Choice Filling Deadline: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 चॉइस-फिलिंग की आखिरी तारीख 12 दिसंबर, 2025 तक के लिए बढ़ा दी है। इससे पहले, चॉइस भरने की विंडो आज (9 दिसंबर) खत्म होने वाली थी।

NEET PG 2025 Counselling MCC Extends Round 2 Choice Filling Deadline: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीजी पीजी 2025 काउंसलिंग के राउंड 2 के लिए चॉइस भरने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। आधिकारिक तौर पर जारी घोषणा के अनुसार, डेडलाइन 12 दिसंबर, 2025 है, जो कि पहले 9 दिसंबर थी। ऑफिशियल वेबसाइट पर मैसेज में कहा गया है, "सभी कैंडिडेट्स को यह बताया जाता है कि पीजी काउंसलिंग 2025 के राउंड 2 के लिए चॉइस भरने की तारीख बढ़ा दी गई है और यह शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 तक खुली रहेगी।"

NEET PG Counselling 2025

MCC ने यह भी बताया कि PG काउंसलिंग 2025 के राउंड 2 के लिए PwD सर्टिफिकेट बनाने के लिए PwD पोर्टल अब एक्टिव है और 12 दिसंबर, 2025 शाम 4 बजे तक उपलब्ध है।

End of Feed