NEET PG Counselling: नीट पीजी राउंड-1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, अप्लाई करने के लिए जानें ये स्टेप्स

NEET PG Councelling 2025: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के प्रोसेस लिंक को एक्टिव कर दिया गया है। हालांकि अभी एमसीसी की तरफ से नीट पीजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। जानें नीट पीजी काउंसलिंग के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?​​

NEET PG Counselling 2025: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस शुरू हो चुका है। रजिस्ट्रेशन का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इसके अलावा मेडिकल काउंसलिंग कमिटि ने काउंसलिंग के लिए नीट पीजी इन्फॉर्मेशन बुलेटिन (Neet PG Information Bulletin) 2025 भी जारी कर दिया है। हालांकि अभी एमसीसी (Medical Counselling Committee) की तरफ से नीट पीजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।

नीट पीजी काउंसलिंग

NEET PG Counselling 2025 (iStock)

उम्मीदवार एमडी, एमएस और डीएनबी प्रोग्राम्स में 50 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। नीट पीजी 2025 काउंसलिंग प्रोसेस में रजिस्ट्रेशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, चॉइस फिलिंग, चॉइस लॉकिंग, सीट अलॉटमेंट की प्रोसेसिंग, अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा, रिपोर्टिंग और अपग्रेडेशन शामिल होंगे। चलिये जानते हैं नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस क्या है।

End of Feed