NEET PG Answer Key 2026: नहीं होगी देरी! जल्द जारी होगा नीट पीजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की, इस डेट तक आ सकता है रिजल्ट

NEET PG Answer Key 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज जल्द ही नीट पीजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

NEET PG Answer Key 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) इस बार पहली बार प्रोविजनल आंसर की जारी करने जा (NEET PG Answer Key 2026) रहा है। यह फैसला एनबीईएमएस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिया है। इस बीच अभ्यर्थी लगातार सर्च कर रहे हैं कि नीट पीजी प्रोविजनल आंसर की कब आएगी? बता दें एनबीईएमएम ने इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले सप्ताह तक आंसर की जारी होने की उम्मीद है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। उत्तरकुंजी जारी होने के बाद nbe.edu.in उपलब्ध करवा दी जाएगी।

NEET PG Answer Key 2026

NEET PG Answer Key 2026: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे नीट पीजी परीक्षा की आंसर की

बता दें नीट पीजी परीक्षा देशभर में 30 अगस्त को आयोजित की गई थी। परीक्षा एक पाली में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में निर्धारित थी। एग्जाम देश भर के लगभग 340 शहरों में 1,300 से अधिक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed