NEET PG 2026: देशभर में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न, जयपुर के प्रभावित छात्रों के लिए 5 सितंबर को री-एग्जाम

NEET PG 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज द्वारा आज यानी 30 अगस्त को आयोजित की गई नीट पीजी की परीक्षा जयपुर के एक परीक्षा केंद्र के अलावा पूरे देश में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है।

NEET PG 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 30 अगस्त 2026 को देशभर में NEET PG 2026 परीक्षा का सफल आयोजन किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, यह परीक्षा देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में स्थित 1,111 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। कुल 2,73,096 रजिस्टर उम्मीदवारों में से 2,65,980 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। लगभग 2,63,535 उम्मीदवारों के लिए यह प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू रही। परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम, लाइव सीसीटीवी निगरानी और आधार-आधारित वेरिफिकेशन के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

कड़ी सुरक्षा और रियल-टाइम मॉनिटरिंग

NEET PG 2026 के पारदर्शी संचालन के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थी। परीक्षा की देखरेख के लिए 2,527 स्वतंत्र मूल्यांकनकर्ता और 700 से अधिक सीनियर प्रोफेसरों व मेडिकल अधिकारियों को फ्लाइंग स्क्वाड में तैनात किया गया था। इसके साथ ही देशभर में 16 रीजनल कमांड सेंटर बनाए गए थे। इसके अलावा द्वारका स्थित NBEMS मुख्यालय से लाइव सीसीटीवी कैमरों की मदद से 190 विशेषज्ञों की टीम द्वारा रियल-टाइम मॉनिटरिंग की गई। किसी भी तरह की धोखाधड़ी या प्रतिरूपण को रोकने के लिए केंद्रों पर अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक/आधार वेरिफिकेशन किया गया था

End of Feed