NEET PG 2026: एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो ओपन, 28 जुलाई तक करें संशोधन

NEET PG 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज द्वारा नीट पीजी फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो खोल दी गई है। अब उम्मीदवार फॉर्म में हुई गलतियों में सुधार के लिए आवेदन कर पाएंगे।

NEET PG 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी (NEET PG) 2026 की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। आवेदन विंडो के बंद होने के बाद NBEMS द्वारा अब परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्टर करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फॉर्म में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र में कोई गलती की है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 28 जुलाई 2026 तक सुधार कर सकते हैं। उनके पास प्रक्रिया पूरी करने के लिए केवल 2 दिन का समय बाकी है।

NEET PG 2026

NEET PG 2026 (Photo - AI)

किन जानकारियों में कर सकते हैं बदलाव?

अभ्यर्थी करेक्शन विंडो के माध्यम से अपनी जन्मतिथि, लिंग, श्रेणी, PwD स्टेटस, EWS स्टेटस और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारियों में बदलाव कर सकते हैं। उम्मीदवार को बता दें कि वह अपने नाम, ईमेल आईडी, राष्ट्रीयता, परीक्षा शहर और मोबाइल नंबर में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं कर सकते हैं।

End of Feed