NEET PG 2026 Admit Card: NBEMS ने जारी किए नीट पीजी एडमिट कार्ड, natboard.edu.in से आसान स्टेप में करें डाउनलोड

NEET PG 2026 Admit Card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ऑफ मेडिकल साइंसेज ने नीट पीजी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी कर दिए हैं, जिसे उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET PG 2026 Admit Card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ऑफ मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- NEET PG 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। NBEMS ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की जानकारी दी है। नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार natboard.edu.in से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करते हुए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET PG 2026 Admit Card

NEET PG 2026 Admit Card (Photo - AI)

कैसे करें NEET PG 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड?

  • NEET PG 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए NEET PG 2026 के सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब नए खुले पेज पर कॉर्नर में दिए गए 'लॉगिन' पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ कैप्चर कोड दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
  • उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।

End of Feed