NEET PG 2023, NEET PG Result 2023 Declared on natboard.edu.in: नीट पीजी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडकिल साइंसेज की ओर से नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 14 मार्च को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से नीट पीजी रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET PG 2023 Result
NEET PG Exam 2023: मार्च में हुई परीक्षा
नीट पीजी परीक्षा 5 मार्च 2023 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक शिफ्ट में हुई थी। नीट पीजी क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा और पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी कोर्स और एनबीईएमएस डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए योग्य माने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल नीट पीजी परीक्षा के लिए लगभग 2,08,898 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
NEET PG Cut Off 2023: कितना रहा कट ऑफ
नीट पीजी कट ऑफ अंक की बात करें तो सामान्य वर्ग और ईडब्ल्यूएस के लिए कट-ऑफ स्कोर 800 में से 291 है। जबकि, जनरल-पीडब्ल्यूबीडी के लिए 274 और एससी/एसटी/ओबीसी के लिए 257 है। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।
How to download NEET PG Result 2023
The result of NEET-PG 2023 has been announced today! Congrats to all students declared qualified in results.NBE… t.co/McYJrp5ttX
— ANI (@ANI) Mar 14, 2023
- एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.inपर जाएं।
- फिर नीट पीजी रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
NEET PG 2023 Result: इतने केंद्रों पर हुई परीक्षा
इस साल नीट परीक्षा का आयोजन 277 शहरों में बनाए गए 902 केंद्रों पर किया गया था। नीट पीजी से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
