NEET PG 2023 Counselling Latest News in Hindi: नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे दौर के लिए पंजीकरण का इंतजार आज खत्म होने वाला है, बता दें, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) 17 अगस्त को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) पीजी 2023 काउंसलिंग के दूसरे दौर के लिए पंजीकरण विंडो खोलेगी। काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
नीट पीजी काउंसलिंग (image - canva)
NEET PG 2023 Counselling Registration विंडो 22 अगस्त को दोपहर 12 बजे बंद हो जाएगी, हालांकि, भुगतान विंडो 22 अगस्त की रात 8 बजे तक खुली रहेगी। भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा अस्थायी सीट मैट्रिक्स 18 अगस्त को जारी की जाएगी।
NEET PG 2023 Counselling - 29 अगस्त से भरें विकल्प
विकल्प भरने की प्रक्रिया 19 अगस्त को शुरू होगी और 22 अगस्त को रात 11:55 बजे समाप्त होगी। चॉइस लॉकिंग सुविधा 22 अगस्त की दोपहर 3 बजे से उसी तारीख की रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
सीट आवंटन की प्रक्रिया 23 से 24 अगस्त तक की जाएगी और दूसरे चरण की सीट आवंटन सूची 25 अगस्त को जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को 26 अगस्त को एमसीसी पोर्टल पर अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
NEET PG 2023 Counselling Date- दस्तावेजों का सत्यापन की तिथि
छात्रों को 27 अगस्त से 4 सितंबर तक आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा और संयुक्त उम्मीदवारों के लिए दस्तावेजों का सत्यापन 5 से 8 सितंबर तक किया जाएगा।
कब होगा काउंसलिंग का तीसरा राउंड
काउंसलिंग का तीसरा राउंड 7 सितंबर से शुरू होगा और 27 सितंबर को समाप्त होगा। स्ट्रे वैकेंसी राउंड 28 सितंबर से शुरू होगा और 10 अक्टूबर को समाप्त होगा।
