क्या नीट का पेपर फिर हुआ लीक? कॉकरोच जनता पार्टी ने उठाया सवाल, एनटीए ने दिया जवाब

Neet Paper Leak News: हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी ने ट्विटर पर एक पोस्ट को साझा करते हुए लिखा है कि क्या नीट री एग्जाम का पेपर लीक हो गया है। इस पर एनटीए ने बताया कि यह पूरी तरह से फर्जी है। इसकी रिपोर्ट साइबर क्राइम को कर दी गई है।

Neet Paper Leak News: भारत की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 री एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट के बीच निर्धारित है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा था कि क्या नीट का पेपर फिर से लीक हो गया है। इस पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जवाब देते हुए लिखा कि यह पूरी तरह फर्जी है और इसकी रिपोर्ट साइबर क्राइम को की जा रही है।

Neet Paper Leak News

Neet Paper Leak News: क्या नीट पेपर फिर लीक हुआ कॉकरोच जनता पार्टी ने पूछा सवाल

एनटीए ने बताया फर्जी

बता दें कॉरोच जनता पार्टी की ओर से शेयर किए गए ट्वीट में एक बुकलेट अटैच किया गया है। इसमें लिखा है किइस बुकलेट में 33 पेज हैं। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 15 मिनट है एवं परीक्षा पुस्तिका में भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान एवं प्राणी विज्ञान) विषयों से 180 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं (4 विकल्पों में से एक सही उत्तर)। रफ कार्य इस परीक्षा पुस्तिका में इस प्रयोजन हेतु दिए गए स्थान पर ही करें। परीक्षा समाप्त होने पर, परीक्षार्थी कक्ष/हॉल छोड़ने से पूर्व जमा पत्र (मूल प्रतिलिपि एवं हस्तलिखित प्रतिलिपि) कक्ष निरीक्षक को अवश्य सौंप दें। परीक्षार्थी अपने साथ यह परीक्षा पुस्तिका ले जा सकते हैं। हालांकि एनटीए ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया है।

End of Feed