NEET MDS 2026 Admit Card: नीट एमडीएस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज NEET MDS 2026 का एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। NEET MDS 2026 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा डेंटल क्षेत्र में पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज (MDS) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है और इसे देश की प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं में से एक माना जाता है।
NEET MDS Admit Card 2026: नीट एमडीएस एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है, इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, एडमिट कार्ड जारी होते ही उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें।
किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर अभ्यर्थी तुरंत NBEMS की हेल्पलाइन से संपर्क करें, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके। परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- इसके बाद NEET MDS 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- फिर लॉगिन डिटेल दर्ज कर सबमिट करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।
परीक्षा के दिन ना भूलें ये चीजें
उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी गई है कि वे परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस भी साथ लेकर जाएं। इसके अलावा, परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।
