NEET परीक्षा को लेकर केंद्र अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, तैयारियों का लिया जायजा

NEET Exam 2026: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाक़ात की और 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा की तैयारियों का जायज़ा लिया।

NEET Exam 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2026 के आयोजन को लेकर केंद्र सरकार ने तैयारियों की समीक्षा शुरू कर (NEET Exam 2026) दी है। इसी क्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर 21 जून को होने वाली परीक्षा की व्यवस्थाओं का (NEET Exam) जायजा लिया। बैठक में परीक्षा को सुरक्षित, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

NEET Exam 2026

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज शिक्षा मंत्री से मुलाकर कर नीट परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया

बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने परीक्षा के सफल संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही केंद्रीय मंत्री जे.पी.नड्डा ने देश भर में परीक्षा को सुचारू, सुरक्षित और बिना किसी बाधा के आयोजित करने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। दोनों मंत्रालयों ने छात्रों के लिए परेशानी-मुक्त अनुभव सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

End of Feed