NEET Counseling 2026: कैसे तय होती है मेडिकल कॉलेज की कट-ऑफ, काउंसलिंग शुरू होने से पहले जान लें सभी फैक्टर

NEET Counseling 2026: नीट मेडिकल की पढ़ाई के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन इसका स्कोर आपको एडमिशन की गारंटी नहीं देता है। अगर आपकी कट-ऑफ अच्छी नहीं है तो आपके हाथ से आपकी पसंदीदा कॉलेज निकल सकती है। बता दें कि मेडिकल कॉलेज की कट-ऑफ केवल अच्छे स्कोर पर नहीं बल्कि कई फैक्टर पर निर्भर करती है। आइए जानते हैं -

NEET Counseling 2026: मेडिकल की पढ़ाई करने और डॉक्टर बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट (NEET) अपने सपने को पूरा करने के लिए पहला और सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। अक्सर उम्मीदवारों को लगता है कि यदि परीक्षा में उनके नंबर अच्छे आ गए हैं, तो उन्हें अपने पसंदीदा और देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में सीट आसानी से मिल जाएगी। लेकिन, वास्तविक स्थिति इससे काफी अलग होती है।

NEET Counseling 2026

NEET Counseling 2026

आपको बता दें कि नीट परीक्षा में महज अच्छे अंक लाना किसी मेडिकल कॉलेज में दाखिले की गारंटी नहीं देता है। कई टॉप स्कोर करने वाले उम्मीदवारों तक को अपनी पसंद का कॉलेज नहीं मिल पाता है। ऐसा क्यों होता है? क्योंकि काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया के दौरान कटऑफ का गणित आसान नहीं है, यह बहुत ही पेचीदा और कई महत्वपूर्ण कारकों यानी फैक्टर्स पर निर्भर करता है। नीट काउंसलिंग शेड्यूल घोषित होने से पहले यदि छात्र कटऑफ और सीट अलॉटमेंट के इस पूरे तंत्र को सही तरीके से समझ लें, तो वे अपने प्राप्त अंकों के आधार पर एक व्यावहारिक लक्ष्य तय कर सकते हैं और एडमिशन के समय होने वाली किसी भी हड़बड़ी से बच सकते हैं। लेकिन सवाल काउंसलिंग में चॉइस फिल करने का नहीं है, बल्कि यह जानना है कि मेडिकल कॉलेजों की कट-ऑफ किन फैक्टरों के आधार पर तैयार की जाती है।

End of Feed