उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली सानिया मिर्जा ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा पास कर कीर्तिमान रच दिया है, संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली भले इस परीक्षा में Sania Mirza ने All India Rank-63 हासिल की है, लेकिन यहां से उनके लिए देश की पहली महिला पायलट बनने का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा सानिया मिर्जा ने ओवरऑल 149वीं रैंक हासिल की है, लेकिन इस परीक्षा में महिलाओं की रैंकिंग की बात करें तो उन्हें 10वीं रैंक मिली है।
NDA टॉपर सानिया मिर्जा बनेंगी देश की पहली मुस्लिम पायलट
बनेंगी फाइटर पायलट
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, UPSC NDA Toppers Sania Mirza का चयन भारतीय वायु सेना (IAF) में फाइटर पायलट के लिए हुआ है। अब वह देश की पहली मुस्लिम लड़की पायलट और अपने राज्य की पहली IAF पायलट होगी।
अवनी चतुर्वेदी को मानती हैं प्रेरणा
UPSC NDA Topper Sania Mirza ने कहा कि 'मैं फ्लाइट लेफ्टिनेंट अवनी चतुर्वेदी से बहुत प्रेरित हूं, उन्हें देखकर मैंने एनडीए में शामिल होने का फैसला लिया' आगे उन्होंने कहा कि 'मुझे उम्मीद है कि आगे एक दिन युवा पीढ़ी मुझसे भी प्रेरित होगी' बता दें, अवनी चतुर्वेदी पहली महिला पायलट हैं।
देश की सेवा करने का सपना पूरा
UPSC NDA Topper Sania Mirza का सपना बचपन से ही देश सेवा था, आखिरकार उनका यह सपना पूरे होने की राह पर आ गया। अब यहां से उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके बाद वे अपने सपने का सच में उड़ान दे सकेंगी।
हिंदी मीडियम से शुरू हुआ सफर
Uttar Pradesh, Mirzapur की रहने वाली Sania Mirza वाकई सबके लिए प्रेरणा हैं क्योंकि उन्होंने सबको दिखा दिया कि मीडियम का कोई फर्क नहीं पड़ता है, सपनों को पूरा करने के लिए बस अपने लक्ष्य को पकड़कर रखें। बता दें, सानिया मिर्जा ने मिर्जापुर के जसोवर गांव के एक हिंदी मीडियम स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने प्राथमिक से 10वीं तक की पढ़ाई गांव के ही पंडित चिंतामणि दुबे इंटर कॉलेज से की, इसके बाद वह शहर के गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज गई। वह 12वीं यूपी बोर्ड में डिस्ट्रिक्ट टॉपर रही थी। उन्होंने सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी में अपनी तैयारी शुरू की।
