NCERT ने किया बड़ा बदलाव, अब किताबों में India का नाम बदलकर होगा भारत

एनसीईआरटी ने सभी किताबों में 'इंडिया' का नाम बदलकर 'भारत' करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। यह प्रस्ताव कुछ महीने पहले ही रखा गया था और अब इसे स्वीकर कर लिया गया है। ऐसे में अब एनसीईआरटी की किताबों में बच्चों को इंडिया की जगह भारत पढ़ाया जाएगा।

NCERT: एनसीईआरटी किताबों में अब एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। छात्रों को अब इन किताबों में इंडिया की जगह भारत पढ़ाया जाएगा। किताबों में आवश्यक बदलाकों को लेकर बने पैनल के प्रस्ताव को एनसीईआरटी ने मंजूरी दे दी है। एनसीईआरटी पैनल के एक सदस्य सीआई आईजैक ने कहा कि यह प्रस्ताव कुछ महीने पहले ही रखा गया था और अब इसे स्वीकर कर लिया गया है। बता दें कि साल 2020 में नई एजुकेशन पॉलिसी के आने के बाद ये बदलाव किए जा रहे हैं।

NCERT ने किया बड़ा बदलाव, अब किताबों में India का नाम बदलकर होगा भारत

एंशिएंट हिस्ट्री की जगह पर क्लासिकल हिस्ट्री

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने अपनी सभी किताबों में इंडिया शब्द को भारत से बदलने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। एनसीईआरटी पैनल ने किताबों में हिंदू जीत को उजागर करने की भी सिफारिश की है। साथ ही पैनल ने किताबों में एंशिएंट हिस्ट्री की जगह पर क्लासिकल हिस्ट्री को शामिल करने की सिफारिश की है। सभी विषयों के पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) यानी इंडियन नॉलेज सिस्टम की शुरूआत भी इस नये बदलाव का हिस्सा है।

End of Feed