NCERT ने जारी की कक्षा 8 की सोशल साइंस की किताब, न्यायपालिका चैप्टर में किए अहम बदलाव

NCERT Releases Revised Class 8 Social Science Textbook: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की संशोधित पाठ्यपुस्तक जारी कर दी है। इस नई पुस्तक में न्यायपालिका (Judiciary) से जुड़े अध्याय में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

NCERT Releases Revised Class 8 Social Science Textbook: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की संशोधित पाठ्यपुस्तक जारी कर दी है। इस नई पुस्तक में न्यायपालिका (Judiciary) से जुड़े अध्याय में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। संशोधित संस्करण में न्यायपालिका से जुड़े उन सभी विवादित संदर्भों को हटा दिया गया है, जिन पर अदालत ने आपत्ति जताई थी। अब अध्याय में छात्रों को न्यायपालिका की स्वतंत्रता, कानून के शासन और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसकी भूमिका के बारे में संतुलित और तथ्यात्मक जानकारी देने का प्रयास किया गया है। साथ ही, भारतीय न्यायपालिका की संवैधानिक भूमिका, न्यायिक व्यवस्था की संरचना, नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और न्यायालयों के कार्यों पर अधिक जोर दिया गया है। यह संशोधन सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद किया गया है, जिसके तहत पहले प्रकाशित पुस्तक के विवादित अंशों की समीक्षा करने को कहा गया था।

NCERT ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की संशोधित पुस्तक जारी की

NCERT ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की संशोधित पुस्तक जारी की

दरअसल, इसी वर्ष फरवरी में जारी सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार, लंबित मामलों की संख्या और न्यायिक व्यवस्था की चुनौतियों का उल्लेख किया गया था। अदालत ने पुस्तक के वितरण और डिजिटल उपलब्धता पर रोक लगाने का आदेश दिया था और NCERT से संशोधित संस्करण प्रस्तुत करने को कहा था। इन टिप्पणियों पर आपत्ति जताते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया था।

End of Feed