NCERT 9वीं की मैथ्स में अब सिर्फ फॉर्मूले नहीं, नई किताब में इन कॉन्सेप्ट्स पर रहेगा खास फोकस

NCERT Class 9 Mathematics New Book: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं की मैथ्स की नई पुस्तक उपलब्ध करवा दी है। यहां आप जान सकते हैं कि नई किताब पुरानी किताब से कितनी अलग है।

NCERT Class 9 Mathematics New Book: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए 9वीं क्लास की दो नई टेक्स्टबुक उपलब्ध कराने की घोषणा की है। 9वीं क्लास की गणित की पुस्तक, गणित मंजरी भाग 2 प्रिंट हो चुकी है और 21 सितंबर 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहीं कक्षा 9वीं की सोशल साइंस की टेक्स्टबुक अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी इंडिया एंड बियॉन्ड भाग 2, 30 सितंबर 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इस बीच कक्षा 9वीं के छात्र लगातार मैथ्स की पुस्तक को लेकर सर्च कर रहे हैं। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि NCERT 9वीं की किताब में फॉर्मुले के अलावा किन कॉन्सेप्ट्स पर खास फोकस रहने वाला है।

NCERT Class 9 Mathematics New Book

एनसीईआरटी कक्षा 9वीं मैथ्स की नई किताब उपलब्ध

बता दें कक्षा 9 की नई किताबें NEP 2020 और NCF-SE 2023 के तहत बदले गए करिकुलम फ्रेमवर्क के अनुसार तैयार की गई हैं। एनसीईआरटी ने कहा है कि ये नई किताबें छात्रों की बदलती सीखने की जरूरतों को पूरा करने और स्कूलों को करिकुलम में हुए बदलावों को लागू करने में मदद करने के लिए बनाई गई हैं।

End of Feed