NCERT की क्लास 8 की नई सोशल साइंस किताब में बड़ा बदलाव, बंटवारे और हिटलर वाला हिस्सा भी बदला

NCERT ने क्लास 8 की सोशल साइंस की किताब का नया संस्करण जारी किया है। ये बदलाव उस विवाद के बाद हुए हैं जिसमें किताब के कुछ हिस्सों पर न्यायपालिका को लेकर सवाल उठे थे।

NCERT Class 8 की सोशल साइंस की किताब का नया संस्करण जारी किया है। ये बदलाव उस विवाद के बाद हुए हैं जिसमें किताब के कुछ हिस्सों पर न्यायपालिका को लेकर सवाल उठे थे। नई किताब में न सिर्फ वो विवादित पेज हटाए गए हैं, बल्कि इतिहास के कुछ चैप्टर भी नए सिरे से लिखे गए हैं। इसमें 1947 के बंटवारे और हिटलर से जुड़े हिस्से में भी बदलाव किया गया है। दरअसल, इतिहास के चैप्टर “India’s Long Road to Independence” में अब लिखा है कि कांग्रेस ने बंटवारे का कड़ा विरोध किया था। जबकि पहले ये लिखा था कि जब देश में सांप्रदायिक हिंसा हो रही थी तब कांग्रेस नेता खुद को मजबूर महसूस कर रहे थे। लेकिन वो हिस्सा अब हटा दिया गया है।

NCERT

(Image - chatgpt)

पहले ये भी लिखा था कि अंग्रेजों ने हिंदू-मुस्लिम नेताओं के बीच फर्क का फायदा उठाकर देश बांट दिया। गांधी जी समेत ज्यादातर कांग्रेस नेता विरोध के बाद भी इसे मान गए थे। अब इस बात को नए तरीके से बताया गया है।

End of Feed