एजुकेशन

CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026: LOC जमा करने की तारीख बढ़ाई गई, देखें आधिकारिक नोटिस

CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026: सीबीएसई ने 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए एक जरूरी अपडेट दिया है। बोर्ड ने List of Candidates यानी LOC जमा करने की आखिरी तारीख 9 जुलाई 2026 कर दी है।

Image

CBSE LOC Form

CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026: सीबीएसई ने 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए एक जरूरी अपडेट दिया है। बोर्ड ने List of Candidates यानी LOC जमा करने की आखिरी तारीख 9 जुलाई 2026 कर दी है। पहले ये तारीख 8 जुलाई थी। इस वजह से अब स्कूलों को रेगुलर छात्रों के नाम भेजने के लिए 1 दिन का एक्स्ट्रा टाइम मिल गया है। CBSE ने 30 जून 2026 को सर्कुलर जारी करके स्कूलों को LOC भेजने के निर्देश दिए थे। अब बोर्ड ने कहा है कि कोई भी योग्य छात्र छूट न जाए इसलिए डेट बढ़ाई गई है।

परीक्षा फीस

  • भारत के स्कूल: 320 रुपये प्रति विषय
  • नेपाल के स्कूल: 1100 रुपये प्रति विषय
  • विदेश के स्कूल: 2200 रुपये प्रति विषय

फीस डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से जमा कर सकते हैं।

परीक्षा कब होगी?

CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 जुलाई 2026 को होगी। ये पेपर 2025-26 के बोर्ड सिलेबस से ही आएगा। नोट: इम्प्रूवमेंट वाले छात्र सिर्फ उसी 1 विषय के लिए अप्लाई कर सकते हैं जिसमें वो पहले मेन परीक्षा दे चुके हैं।

किसे मिलेगी कंसोलिडेटेड मार्कशीट?

जिन छात्रों का रिजल्ट 2026 में "कंपार्टमेंट" आया था और वो सप्लीमेंट्री 2026 में पास हो जाते हैं, सिर्फ उन्हीं को कंसोलिडेटेड मार्कशीट दी जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • प्राइवेट छात्र जिन्होंने 5 या 6 विषय दिए थे और 1-2 विषय में कंपार्टमेंट आया है - वो सिर्फ उसी विषय में बैठ सकते हैं।
  • प्राइवेट छात्र जो 6 विषय में पास हैं लेकिन 1 में फेल हैं - वो उस विषय में इम्प्रूवमेंट दे सकते हैं, अगर उस विषय का पेपर हो रहा हो
  • पुराने कंपार्टमेंट वाले छात्र - जो 2025 की मेन परीक्षा, 2025 की सप्लीमेंट्री और 2026 की दूसरी सप्लीमेंट्री में भी कंपार्टमेंट रहे, वो भी अप्लाई कर सकते हैं

स्कूल और छात्रों से अनुरोध है कि cbse.gov.in पर नोटिस पढ़कर 9 जुलाई से पहले LOC जमा करने का काम पूरा कर लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article