AIBE 21 Final Answer Key 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया यानी BCI अब AIBE 21 की फाइनल आंसर-की जल्द जारी करेगा। पहले जारी हुई प्रोविजनल आंसर-की पर स्टूडेंट्स से जो सवाल और आपत्तियां आई थीं, उनकी जांच के बाद ही फाइनल की बनेगी। इसी फाइनल की के आधार पर AIBE 21 का रिजल्ट 2026 भी निकलेगा। फाइनल आंसर-की आने के बाद आप इसे allindiabarexamination.com वेबसाइट से PDF में डाउनलोड कर पाएंगे। बता दें, इंटरनेट पर कई लोग सवाल पूछ रहे हैं कि 'AIBE 21' पास करने के लिए कितने नंबर चाहिए?' बता दें, AIBE एक क्वालिफाइंग टेस्ट है। इसमें रैंक या मेरिट लिस्ट नहीं बनती और गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग भी नहीं है। अगर आपत्तियों के बाद BCI कुछ सवाल हटा देता है तो टोटल प्रश्न कम हो जाएंगे। ऐसे में पासिंग मार्क्स भी उसी हिसाब से बदल सकते हैं।
संभावित पासिंग क्राइटेरिया:
- जनरल और OBC: कम से कम 45% अंक
- SC, ST और PwD: कम से कम 40% अंक
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भारत से बाहर क्यों खोले जा रहे हैं IIT और IIM के कैंपस? Study By India मॉडल के क्या हैं फायदे?
फाइनल आंसर-की ऐसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर "AIBE 21 Final
Answer Key 2026" के लिंक पर क्लिक करें। - क्लिक करते ही PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- इसे डाउनलोड कर लें और अपने पेपर सेट के हिसाब से उत्तर मिलाएं।
- आगे के लिए PDF की एक कॉपी सेव करके रख लें।
फाइनल की से रिजल्ट पर क्या असर पड़ेगा?
AIBE 21 का रिजल्ट सीधे फाइनल आंसर-की से ही बनेगा। इसलिए जो छात्र एग्जाम दे चुके हैं उनके लिए ये बहुत जरूरी है। फाइनल की से आप अपना अनुमानित स्कोर निकाल सकते हैं और पता कर सकते हैं कि आप पास होंगे या नहीं। दूसरी जरूरी अपडेट के लिए BCI की ऑफिशियल साइट चेक करते रहें, बता दें, फाइनल आंसर की और रिजल्ट पर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन टीम नजर बनाए हैं। आप रिजल्ट से जुड़ी खबर के लिए timesnowhindi.com/education पर विजिट कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: 770 बिलियन डॉलर का होगा स्पेस टेक्नोलॉजी का बाजार, गोल्डन चांस के लिए भारतीय छात्र हो जाएं तैयार
