NCERT CEE 2026: RIE में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, cee.ncert.gov.in से ऐसे करें आवेदन

NCERT CEE 2026: रीजनल एजुकेशन इंस्टीट्यूट में एडमिशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। NCERT CEE परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे छात्र cee.ncert.gov.in से आवेदन कर सकते हैं।

NCERT CEE 2026: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने देश भर के प्रतिष्ठित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थानों यानी RIE में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) 2026 के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। जो छात्र शिक्षण के क्षेत्र में अपना शानदार करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न प्रकार के टीचर ट्रेनिंग कोर्सेज जैसे कि बीएससी बीएड, बीए बीएड, एमएससीएड, बीएड और एमएड में दाखिला दिया जाता है। इस परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

NCERT CEE 2026

NCERT CEE 2026

महत्वपूर्ण तारीखें और आवेदन प्रक्रिया

NCERT CEE 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन की खिड़की 5 जून 2026 तक खुली रहेगी। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय पर अपना फॉर्म भर लें। ऑनलाइन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई) से किया जाएगा। नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

End of Feed