एजुकेशन

TG ECET 2026 Rank Card: टीजी ईटीईटी परीक्षा रिजल्ट ecet.tgche.ac.in पर जारी, ऐसे करें रैंककार्ड डाउनलोड

TG ECET 2026 Rank Card: तेलंगाना इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TG ECET) 2026 की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्रों के रिजल्ट के साथ रैंक कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

Image

TG ECET 2026 Rank Card

TG ECET 2026 Rank Card: तेलंगाना इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TG ECET) 2026 की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट है। तेलंगाना काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (TGCHE) की ओर से परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि रिजल्ट की घोषणा के साथ रैंक कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वह आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना है और नीचे दिए गए चरण फॉलो करने हैं। बता दें कि परीक्षा का आयोजन मुख्य रूप से डिप्लोमा धारकों और बीएससी (गणित) के छात्रों को इंजीनियरिंग और फार्मेसी कोर्सेज के दूसरे वर्ष में लेटरल एंट्री (Lateral Entry) के जरिए दाखिला देने के लिए किया गया था।

TG ECET 2026 Rank Card

TG ECET 2026 Rank Card

आधिकारिक वेबसाइट से ऐसे डाउनलोड करें TG ECET 2026 रैंक कार्ड

स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ecet.tgche.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए "TG ECET 2026 Rank Card" या रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब आपके सामने लॉगिन विंडो खुलेगी, जहाँ आपको अपना हॉल टिकट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

स्टेप 4 - जानकारी भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - आपका रैंक कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर रख लें।

जल्द जारी होगा काउंसलिंग शेड्यूल

रैंक कार्ड जारी होने के बाद अब छात्रों की नजरें एडमिशन की अगली प्रक्रिया यानी काउंसलिंग शेड्यूल पर टिकी हुई हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, काउंसिल द्वारा जल्द ही काउंसलिंग और सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन की तारीखों का एलान करेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि जून 2026 के महीने में वेब काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया

काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेजों और कोर्सेज के विकल्प चुनने होंगे। इसके बाद छात्रों को उनके द्वारा हासिल की गई रैंक, चुनी गई प्राथमिकताओं, उनकी श्रेणी और कॉलेजों में सीटों की उपलब्धता के आधार पर प्रोविजनल सीटें आवंटित की जाएंगी। सीट अलॉट होने के बाद छात्रों को निर्धारित फीस जमा कर संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article